{"_id":"5bf7edeebdec2241ce725eee","slug":"81542974958-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या
म्याऊ (बदायूं)। पड़ोसियों और बेटे के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आरोपियों ने उल्टे उन्हीं को ईंट-पत्थरों से कुचल दिया, जिससे वह मरणासन्न हालत में सड़क पर जा गिरे और आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार वाले बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह मामला उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन का है। ग्रामवासी 60 वर्षीय वीरसहाय का बेटा रविंद्र गुरुवार रात करीब आठ बजे घर से कुछ दूर दुकान से घरेलू सामान खरीदकर लौट रहा था। आरोप है कि उसी समय रास्ते में खड़े रामविनेश, मुन्ना लाल, खुशीराम और पवन पुत्र दुर्विजय शराब के नशे में उससे गाली-गलौज करने लगे। रविंद्र ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। बेटे से हुए विवाद की जानकारी होते ही वीरसहाय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे को डांट फटकार कर घर भगा दिया और दूसरे पक्ष के लोगों को समझाने में लग गए। आरोप है कि वीरसहाय आरोपियों से कह रहे थे कि उन्हें मारपीट ही करनी है तो उनके साथ कर लें लेकिन यह विवाद खत्म करें। इतना सुनते ही चारों लोग बुजुर्ग वीरसहाय से भिड़ गए। उनको ईंट-पत्थर मार-मारकर मरणासन्न कर दिया। वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी होते बुजुर्ग के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और उन्हें घायल अवस्था में थाने ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। रात करीब 12 बजे वीरसहाय की मौत हो गई। थाना पुलिस ने रात ही धारा 323, 504, 506 के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। वृद्ध की मौत के बाद मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
नगरिया चिकन में मामूली बात पर मारपीट हो गई थी। दूसरा पक्ष शराब के नशे में था। उन्होंने गाली दीं, जिसका वृद्ध के बेटे ने विरोध किया। इसी बात पर मारपीट हो गई। एनसीआर रात में हो गई थी। अब गैरइरादतन हत्या में मामला तरमीम कर दिया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
-जयप्रकाश सिंह, एसओ उसावां