फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में आग से विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से विवाहिता की मौत

Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से विवाहिता की मौत
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिल नगला में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले इसे आत्मदाह बता रहे हैं। वहीं मायके वाले दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 21 वर्षीय नन्ही पत्नी गोविंद अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिल नगला निवासी थी। उसका मायका शाहजहांपुर जिले में जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाही में है। नन्हीं की दो साल पहले गोविंद के साथ शादी हुई थी। उसके दो साल का एक बेटा है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस पर ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों का कहना है कि परिवार में मामूली विवाद हो गया था। इससे नन्ही ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। वहीं मायके वाले ससुरालियों पर विवाहिता को परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। अभी इस मामले में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed