फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर का ताला तोड़कर लाखों की संपति चुराई, पुलिस को दी तहरीर

घर का ताला तोड़कर लाखों की संपति चुराई, पुलिस को दी तहरीर

Fri, 15 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर लाखों  की संपति  चुराई, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज। चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित अपने परिवार के साथ एक गांव में गया था। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया। घटना से मुहल्ले के लोगों में दहशत है।

नगर के वार्ड संख्या 13 में बाबूराम मौर्य किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार को वह परिवार के साथ गांव रूपपुरा गए थे। गुरुवार शाम को जब वह घर लौटे तो उन्हें ताला टूटा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का दृश्य देखा तो परिवार के बाकी लोगों में खलबली मच गई। बाबूराम के मुताबिक चोर घर से सोने का हार, सोने की चार चूड़िया, दो अंगूठी, सोने की जंजीर, दो जोड़ी चांदी की पाजेब समेत लाखों की संपत्ति चुरा ले गए। बाबूराम ने बताया कि उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया है। पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

इधर,चोरी की घटना से मुहल्ले के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed