फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिकारियों ने मार डाला राष्ट्रीय पक्षी मोर, एक जाल में फंसा मिला

शिकारियों ने मार डाला राष्ट्रीय पक्षी मोर, एक जाल में फंसा मिला

Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों ने मार डाला राष्ट्रीय पक्षी मोर, एक जाल में फंसा मिला
कादरचौक (बदायूं)। इलाके में पक्षियों की जान खतरे में है। क्षेत्र के कई गांवों में बसे शिकारी लगातार इनका शिकार कर रहे हैं। सोमवार सुबह भी शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी और दूसरा मोर घायल अवस्था में जाल में फंसा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मोर को उन्होंने वन विभाग के हवाले कर दिए। इधर, रेंजर का कहना है कि उन्हें सिर्फ एक मोर मिला है। फिलहाल शिकारियों का कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में फिलहाल अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर चौड़ेरा के पास जंगल में कुछ ग्रामीणों ने एक जाल में एक मोर फंसा देखा, जबकि दूसरे के नुचे हुए पंख और आधा शरीर फंसा था। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी, जिस पर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मोर अपने कब्जे में ले लिए। एक मोर की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा मोर घायल था। शिकारी उसके भी पंख नोच चुके थे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। लोगों की माने तो क्षेत्र के कुछ गांवों में कई घुमंतू परिवार रह रहे हैं। उनमें से कुछ लोगों को इलाके में पक्षियों का शिकार करते देखा गया है। मोर की हत्या में उन्हीं लोगों का हाथ है।
विज्ञापन

-----------------------
हमे सिर्फ एक मोर मिला था, वह घायल था, लेकिन जीवित था। मृत मोर के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अब तक हमें कोई तहरीर नहीं मिली है।
- हरिभान सिंह राठौड़, एसओ कादरचौक
-----------------------
एक किसान के खेत में मोर मिला था, उससे पूछताछ की गई। वह शिकारियों द्वारा फंदा लगाने की बात कह रहा था, इसलिए वहां गश्त तय कर दी गई है। मृत मोर के बारे में जानकारी नहीं है। मिले मोर को बारा पत्थर स्थित ऑडिटोरियम में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश चंद्र जोशी, रेंजर, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed