{"_id":"5c41f07dbdec224c0b488557","slug":"71547825277-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के टाउन एरिया गुलड़िया में गुरुवार रात एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने युवक का शव फंदे पर लटका देखा। बाद में उन्होंने चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। करीब 19 वर्षीय युवक बीए का छात्र था। मोहल्ले वालों की माने तो युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करना चाह रहा था लेकिन परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। इससे गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात उसने परिवार वालों के साथ खाना खाया था। उसके बाद बैठक में सोने चला गया। रोज की तरह परिवार वाले शुक्रवार सुबह सोकर उठे। उसकी मां बैठक में झाडू लगाने गई, तभी बेटे का शव फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उसके बाद परिवार वालों ने शव को नीचे उतार लिया और बाद में उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।