{"_id":"5b69e8a74f1c1bb24b8b7581","slug":"71533667495-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का क्षतविक्षत शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोर का क्षतविक्षत शव मिला
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। एक सप्ताह से लापता किशोर का शव मंगलवार शाम विलहरी रोड किनारे जंगल में पड़ा मिला। शव काफी सड़गल चुका था और उसे जंगली जानवर भी नोच ले गए थे। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
15 वर्षीय मुंतजिम खान पुत्र अमीन खान अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 23 का निवासी था। मुंतजिम एक अगस्त को दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया था परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में मुंतजिम के भाई ने कस्बे के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कहा था कि उसका भाई मानु पुत्र रिफाकत के साथ बाइक लेकर खेत पर गया था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने वहीं खड़ी मिली विक्की की बाइक से तेल लेने का प्रयास किया। जिस पर विक्की ने उसे मारा पीटा और काफी दौड़ाया। मानु किसी तरह वापस आ गया लेकिन मुंतजिम का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, मंगलवार शाम करीब चार बजे विलहरी रोड किनारे जंगल में मुुंतजिम की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश काफी सड़ गल चुकी है। उसका कुछ हिस्सा जंगली जानवर नोच ले गए हैं। शव क्षतविक्षत हालत में है। पुलिस ने पूर्व में मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शाम तक पता नहीं चल सका कि किशोर की हत्या किसने और क्यों की।
इंस्पेक्टर अलापुर राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि लापता किशोर की लाश मिल गई है। काफी खराब हालत में है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।