फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जमीन के धंधे में कई दुश्मन बन गए थे ‘नेता’ के

जमीन के धंधे में कई दुश्मन बन गए थे ‘नेता’ के

Sat, 25 Nov 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जमीन के धंधे में कई दुश्मन बन गए थे ‘नेता’ के
घटना के बाद पर‌िवार वालों के साथ नेत्रपाल। - फोटो : अमर उजाला
म्याऊं। जमीन की खरीद-फरोख्त से कुछ ही साल में करोड़पति बने नेत्रपाल उर्फ नेता के दुश्मनों की भी कमी नहीं है। घटनाक्रम और नामजदगी से साफ होता है कि नेत्रपाल के परिवार से अच्छी तरह वाकिफ किसी शख्स ने ही कत्ल और लूट की इस वारदात को मौका भांपकर अंजाम दे दिया। यह भी तय है कि दोनाली बंदूक लेकर सो रही पूनम जाग रही होती तो हमलावरों को खदेड़ देती।
विज्ञापन

नेत्रपाल के नाम यूं तो छह बीघा के करीब पुश्तैनी जमीन रही होगी। कुछ ही वक्त में उसने जमीन की खरीद-फरोख्त से काफी धन कमाया और गांव से करीब आधा किमी दूर म्याऊं रोड पर आलीशान मकान बना लिया। सूत्र बताते हैं कि महंगी जमीनों की खरीदारी में नेत्रपाल कभी सीधे शामिल होते हैं तो कभी बिचौलिये की भूमिका में काम करते हैं। अक्सर लाखों रुपये का लेनदेन होता है। इसे लेकर नेत्रपाल का अक्सर विवाद होता रहा है। ऐसे में उसके दुश्मनों की कमी नहीं है। शुक्रवार को ही घटना के बाद मौके पर संवेदना जताने आए एक पूर्व प्रधान को नेत्रपाल ने यह कहकर भगा दिया कि तुम जैसे लोगों की वजह से ही मेरी पत्नी की जान गई है। बाद में नेत्रपाल ने जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी, वह सभी किसी न किसी तरह नेत्रपाल से रंजिश मानते रहे हैं। घटना में इनका हाथ है या नहीं, यह भले ही विवेचना में तय होगा पर यह जरूर तय है कि इस परिवार के संपर्क में रहा कोई शख्स ही घटना का सूत्रधार है।
विज्ञापन

पूनम के बारे में बताया जाता है कि वह बहुत हिम्मती महिला थी। अक्सर रात को जागकर एकांत में बने घर की निगरानी करना उसका काम था। वह बंदूक भी चलाना जानता थी। शादी की वजह से नाच-गाने और व्यस्तता से वह थक गई और उसे नींद आ गई। हत्यारे शायद यह बात अच्छी तरह जानते थे कि जागते ही पूनम मोर्चा ले लेगी। इसलिए हमलावरों ने लूट से पहले ही उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बंदूक तोड़कर फेंकी, कारतूस ले गए
पूनम के शव के पास ही दोनाली लाइसेंसी बंदूक को तोड़कर डाल दिया गया था। नेत्रपाल ने बताया कि घर में दो सौ कारतूस थे। इनमें से हमलावर डेढ़ सौ कारतूस ले गए, जबकि पचास तोड़कर डाल गए। नेत्रपाल की लाइसेंसी राइफल उन्हीं के साथ थी। नेत्रपाल का साफ कहना था कि अगर वह या बच्चे घर में होते तो हमलावर उनकी भी हत्या करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed