{"_id":"59db6f514f1c1b70548b67a3","slug":"71507553105-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर के युवक को सफर में बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलापुर के युवक को सफर में बेहोश कर लूटा
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। चंडीगढ़ में मजदूरी करके घर लौट रहे अलापुर क्षेत्र के युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। वह बाईपास पर बेहोश मिला। दोपहर में घरवाले अस्पताल पहुंचे और अपने साथ ले गए।
बेहोशी की हालत में 30 वर्षीय युवक तड़के संजरपुर मोड़ के पास बेहोश मिला। राहगीरों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोपहर बाद होश में आने पर उसने खुद को अलापुर क्षेत्र के गांव अपरैला निवासी अमरपाल बताया। वह चंडीगढ़ में काम करता है। बताया, वह ट्रेन से मथुरा स्टेशन पर उतरा था। मथुुरा से रोडवेज बस से घर को चला। रास्ते में चाय जरूर पी लेकिन इसके आगे क्या हुआ, यह उसे पता नहीं लग पाया।
अमरपाल की माने तो उसके पास करीब पांच हजार रुपये थे। पास में बैग भी था। बैग तो उसके पास पड़ा मिला लेकिन जेब में रखे रुपये गायब थे। दोपहर बाद उसके घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। घरवालों ने कोतवाली पुलिस को अमरपाल के साथ हुई घटना से अवगत करा दिया। बता दें तीन दिन पहले शाम को संजरपुर रोड पर एक और युवक बेहोश मिला था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।