फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा लड़की भगा ले जाने वाले को

पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा लड़की भगा ले जाने वाले को

Sun, 17 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा लड़की भगा ले जाने वाले को
कुंवरगांव। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना के बाद तनाव पैदा हो गया। हालांकि सूचना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उसने आरोपी लड़के को लड़की के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है, जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को घटी। पुलिस के मुताबिक गांव का ही एक लड़का दूसरे समुदाय की लड़की को बहला-फुसलाकर बाइक से ले गया। लड़की के घर वालों ने देर रात को इसकी सूचना दी। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात में ही आरोपी लड़के और उसके एक साथी के खिलाफ बहला-फुसलाकर लड़की को भाग ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस को तुरंत ही लड़के-लड़की को बरामद करने के लिए लगा दिया गया। एसओ ने बताया कि सुबह करीब छह बजे एक संभावित स्थान से लड़का-लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़के का दूसरा साथी अज्ञात है। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। इधर, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के कई लोग सुबह से ही थाने पर जमा हो गए थे। चूंकि मामला दो समुदाय के बीच का था सो तनाव भी बना रहा। हालांकि पुलिस किसी भी तरह के तनाव से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.
मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार: एसडीएम
कुंवरगांव। दशहरा और मोहर्रम को लेकर आज शाम यहां पर थाने में शांति कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम सदर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी लोगों को दशहरा और मोहर्रम को मिलजुल कर मनाना चाहिए। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह पुलिस-प्रशासन को बता सकता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
एसओ धर्मेंद्र कुमार, राम शर्मा, कैलाश उपाध्याय, मोहम्मद आजम, अकरम मियां, मुस्लिम खां, नवी अहमद, लवी, विनय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed