{"_id":"6a8cb3cfcd095d80b7033562","slug":"masons-body-found-hanging-in-under-construction-house-haldwani-news-c-8-1-hld1057-821436-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
Tue, 25 Aug 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र से भगवानपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री विकास (25) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। निर्माण कार्य देखने जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। युवक मूलरूप से रामपुर जिले के मिलक स्थित धनेरी पूर्वी का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार विकास भगवानपुर इलाके में ही अपने चचेरे भाई मनोज के साथ किराये पर रह रहा था। क्षेत्र में ही निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। शनिवार को निर्माण कार्य बंद था। दोपहर के समय विकास बिना भाई को बताए कमरे से निकला और काफी देर तक नहीं लौटा। देर शाम निर्माणाधीन मकान के मालिक काम देखने पहुंचे तो बिल्डिंग में विकास का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत ठेकेदार, विकास के भाई और पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।