फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   7 people guilty in dawry

सात लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Dec 2014 08:07 PM IST
अलापुर।
अलापुर। Updated Tue, 23 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
7 people guilty in dawry
जगत के जन सेवा खादी एवं ग्रामोद्योग पर छह महीना पहले दिनदहाडे़ लाखों रुपये की कीमत का सामान ले जाने के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर में तीन नामजद समेत सात लोगों पर डकैती का आरोप है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि  20 मई को जगत स्थित जनसेवा आश्रम खादी ग्रामोद्योग के इंचार्ज राजेंद्र पाठक दुकान पर बैठे थे। इसी बीच जनसेवा आश्रम की मंत्री कमला तिवारी के पौत्र तिलक तिवारी निवासी इंदिरापुरम, थाना प्रेमनगर बरेली हाल निवासी मोहल्ला शेखपट्टी बदायूं, अमित दुबे, रामवचन और चार अन्य लोग कार तथा डीसीएम लेकर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने राजेंद्र से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर तिलक तिवारी ने उनके ऊपर रिवाल्वर तान दिया। उनके साथ आए लोगों ने दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान डीसीएम में भर लिया और ले गए।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया उसी दिन थाना अलापुर पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। लिहाजा राजेंद्र ने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed