फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में घुसकर दूल्हा और परिजन को पीटा, लूटपाट का आरोप

घर में घुसकर दूल्हा और परिजन को पीटा, लूटपाट का आरोप

Thu, 09 May 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर दूल्हा और परिजन को पीटा, लूटपाट का आरोप
बदायूं। सदर कोतवाली इलाके में बरात निकासी के दौरान कुछ दबंगों ने दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया। दूल्हा और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी। परिवार वालों ने दबंगों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। देर रात तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहरखां सराय का है। मोहल्ला निवासी प्रदीप की बुधवार रात बरात निकासी हो रही थी। उसकी बरात पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल की कोठी के पास जानी थी। परिवार वालों का आरोप है कि दूल्हा प्रदीप सजधजकर घर से निकला था। बरात में एक रिश्तेदार स्कूटी लेकर चल रहा था। तभी मोहल्ले के एक युवक को स्कूटी की साइड लग गई, जिससे आरोपी बिगड़ गए। कुछ देर बाद वे कई युवकों के साथ प्रदीप के घर में घुस गए। उन्होंने महिलाओं के साथ साथ प्रदीप और उसके भाई विनोद के साथ मारपीट कर दी। इससे शादी वाले घर में हंगामा मच गया। आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। विनोद का आरोप है कि हमलावर उसकी और दूल्हे की सोने की चेन तोड़कर ले गए। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में दूल्हे के भाई विनोद ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। एक शराबी युवक पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लूटपाट का आरोप गलत है।
ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed