फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नाबालिग छात्रों की हत्या में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

नाबालिग छात्रों की हत्या में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रों की हत्या में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
बदायूं/दातागंज। चार माह पहले रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो छात्रों के शव के मामले में बुधवार को पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों छात्र एक समारोह से लापता हुए थे। दूसरे दिन उनके शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले थे। पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या मान रही थी, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। हारकर परिवार वालों ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन

छात्र अमित गिरि (14) पुत्र बबलू गिरि और हिमांशु (16) पुत्र देवपाल दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौनी टिकन्ना निवासी थे। दोनों छात्र एक साथ रहते थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 12 अक्टूबर 2018 की रात दोनों गांव में ही एक समारोह में गए थे। वहीं से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। दूसरे दिन दोनों छात्रों के शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ग्राम नगला शर्की के नजदीक रेलवे लाइन पर पड़े मिले थे। परिवार वाले थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक गए। बाद में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। बुधवार शाम को कोर्ट के आदेश पर ग्राम वमनपुरा निवासी पिंटू गिरि, हरीश गिरि और उसके भाई वीरेंद्र गिरि समेत संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम वेतकरनपुर निवासी राजू गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


मेरे समय का मामला नहीं है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed