{"_id":"5be6cd98bdec22697652b573","slug":"61541852568-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूट ले गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूट ले गया बदमाश
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
चालक को कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूटा
बिसौली। बदमाश ने ई-रिक्शा किराए पर बुक करके ले जाने के बाद चालक को कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया। बाद में उसे नशा होने पर बदमाश ई-रिक्शा लूटकर ले गया। पीड़ित के बिसौली कोतवाली जाकर तहरीर देने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय सीमा विवाद में उलझ गई।
थाना फैजगंज बेहटा के कस्बा मुंडिया धुरेकी निवासी हर्षित मिश्रा नगर में ई रिक्शा चलाता है। पांच नवंबर को एक अनजान व्यक्ति ई-रिक्शा किराए पर बुक करके ले गया। वजीरगंज पहुंचने पर उसने अपने भाई के आने का इंतजार करने को कहा। तभी वह भूख लगने का बहाना करके कोल्डड्रिंक और पकौड़ी लाया। उसने कोल्ड्रिंक और पकौड़ी ई-रिक्शा चालक हर्षित को भी दी, जिसके खाने के बाद हर्षित मिश्रा बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को बिल्सी थाने के अंबियापुर चौराहे के पास पड़ा पाया। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए ले गए।
ठीक होने पर हर्षित रिपोर्ट लिखवाने कोतवाली बिसौली गया। पुलिस रिपोर्ट लिखाने के बजाया सीमा विवाद में उलझ गई। कोतवाल ओपी गौतम का कहना है कि घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। रिपोर्ट वहीं दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
--------------
पुलिस मामले पर पर्दा डालने में लगी
बिसौली। किसी घटना की रिपोर्ट न लिखना पुलिस की आदत सी बन गई है। इसका फायदा परोक्ष रूप से अपराधियों को मिलता है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय घटना को छिपाने में लगी है। सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल कारवाई होनी चाहिए। रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी इस बारे में बिसौली कोतवाल से बात की जाएगी।