फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिहार से सराफ की दुकान काट माल ले आए

बिहार से सराफ की दुकान काट माल ले आए

Fri, 29 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिहार से सराफ की दुकान काट माल ले आए
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक (बदायूं)। दूसरे प्रांतों में बड़ी वारदात करने के लिए बदनाम कादरचौक के बदमाशों ने इस बार बिहार के हाजीपुर में सराफ की दुकान को निशाना बनाया। दुकान काटकर वह पांच किलो सोना समेत भारी मात्रा में आभूषण ले आए। कादरचौक पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार करके काफी माल बरामद कर लिया। सीओ ने भी इनसे पूछताछ की। शुक्रवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भोजपुर के बदमाशों का एक गिरोह किसी बड़ा वारदात के बाद माल लेकर गांव आ रहा है। इसके बाद बिनावर, मूसाझाग सहित कई थानों की पुलिस उझानी सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में बदमाशों को पकड़ने के लिए लगी। थानाध्यक्ष कादरचौक सत्यप्रकाश सिंह ने यूपी 100 को भी सचेत कर दिया। गांव जाने वाले रास्तों पर पहरा लगा दिया। जिले से सटे फर्रुखाबाद और कासगंज की सीमाओं पर भी चौकसी की गई। दोपहर बाद तक कोई हाथ नहीं आया। रमजानपुर पर खड़ी यूपी 100 संख्या 1289 पर अकेले ही तैनात सिपाही मनोज कुमार को एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। शक होने पर उसने ड्राइवर हिदायत अली को गाड़ी का पीछा करने को कहा। तब बाइक सवारों ने अपने बैग फेंक दिए। ये बाइक छोड़कर भागने लगे। तब सिपाहियों ने हिम्मत कर इनमें से दो को पकड़ लिया जबकि तीसरा भागने में सफल हो गया। पुलिस इन्हें थाने ले आई। यहां पता लगा कि पकड़े गए दोनों आरोपी भोजपुर के प्रेमपाल पुत्र मायाराम और छत्रपाल पुत्र मौजीराम हैं। इनका सरगना बाबूलाल भाग निकला है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लगभग तीन किलो चांदी और 19 सोने के आभूषण मिले हैं। कुछ नकदी भी बरामद हुई है। बदमाशों के बैग से सौंदर्य प्रसाधन का सामान व अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। आरोपियों से ताला काटने का एक ऐसा उपकरण भी मिला जिससे बिना आवाज किए ही ताले से लेकर चैनल व सरिया तक आसानी से काट दी जाती है। गैस का रेगूलेटर भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

-----
माल का बंटवारा कर ट्रेन से आए थे बरेली
आरोपियों के अनुसार उनके गिरोह में करीब आठ सदस्य हैं। उन्होंने बिहार के हाजीपुर में ज्वैलरी की दुकान काटी थी। वहां से करीब पांच किलो सोना उड़ाने की बात बताई। कहा कि घटना के बाद उन लोगों ने माल का बंटवारा किया। फिर यह लोग अलग-अलग समूह में बंट गए। ट्रेन से बरेली तक आए। उन्हें शक था कि कार बुक करके लाने पर पुलिस चेकिंग में पकड़ सकती है। इसलिए एक बाइक की जुगाड़ करके उससे चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जांबाज सिपाहियों ने पलटी बाजी
थाना पुलिस सूचना के बावजूद मिशन को लेकर हतोत्साहित सी थी। जबकि यूपी 100 के सिपाही मनोज कुमार और ड्राइवर हिदायत अली ने जज्बा दिखाते हुए खेतों मे दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया। बाद में इन लोगों ने ज्वैलरी से भरा बैग भी रमजानपुर में उठा लिया जिसे वह फेंककर भाग रहे थे।

-----
दूसरे प्रदेशों मे रेकी कर करते हैं बड़ी वारदात
कई प्रदेशों की पुलिस अक्सर क्षेत्र के धनूपुरा और भोजपुर में दबिश देती है। यहां से बदमाशों को पकड़कर संबंधित क्षेत्र में खुलासे करती है। दूसरे प्रदेशों में महीनों रहकर विभिन्न तरह के काम करने के बाद गिरोह के लोग बैंक या बड़ी ज्वैलरी शॉप की रेकी करते हैं। बाद में उन्हें निशाना बना लेते हैं। इन गांवों के लोग अन्य प्रांतों की जेलों में भी अभी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed