{"_id":"5a1827c84f1c1ba7668b6190","slug":"61511532488-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेबी निकला प्रेमी, छात्रा पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेबी निकला प्रेमी, छात्रा पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराने
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा को दातागंज क्षेत्र के एक तांत्रिक ने प्रेमजाल में फंसाकर यौन उत्पीड़न किया। खुद को कुंवारा बताकर शादी कर ली पर बाद में भेद खुला कि वह तो शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। छात्रा ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छात्रा ने बताया कि दातागंज निवासी तांत्रिक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे प्यार का नाटक किया। जब छात्रा ने शादी की जिद की तो तांत्रिक ने कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी कराया। छात्रा जब तांत्रिक के घर पहुंची तो उसे पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं। छात्रा ने जब धोखाधड़ी का आरोप लगाकर विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़ित ने उसके चंगुल से छूटकर घरवालों को बताया। दातागंज थाने भी गई लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित कादरचौक थाने पहुंची जहां उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस बारे में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रा थाने आई थी। मामला दातागंज क्षेत्र का है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।