फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चालान करने पर एआरटीओ प्रवर्तन को धमकी

चालान करने पर एआरटीओ प्रवर्तन को धमकी

Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
चालान करने पर एआरटीओ प्रवर्तन को धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दातागंज तिराहे पर चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवक ने एआरटीओ प्रवर्तन से बदसलूकी की। चालान काटने की बात कही तो आरोपी ने खुद को किसान यूनियन का नेता बताया और कहा कि चालान किया तो कार्यालय के बाहर सैकड़ों किसानों की फौज खड़ी कर दूंगा। एआरटीओ के कड़ा रुख अपनाने पर उसने माफी मांगी, जिसपर उसे छोड़ा गया।

मंगलवार शाम एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय टीम के साथ दातागंज तिराहे पर वाहनों की चेकिंग में लगे थे। इस बीच टीम ने बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोका। उससे बाइक के कागज मांगे नहीं दिखाने पर एआरटीओ ने चालान करने को कहा, इतना सुनते ही बाइक सवार का पारा चढ़ गया। आरोपी खुद को किसान यूनियन का नेता बताकर एआरटीओ से बदसलूकी करने लगा, कहा कि अगर चालान किया तो कार्यालय के बाहर सैकड़ों किसानों की फौज खड़ी कर दूंगा, तमाम सिफारिश आने के बाद भी एआरटीओ अमिताभ राय ने बाइक नहीं छोड़ी, आधे घंटे बाद युवक के माफी मांगने पर उसे हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed