{"_id":"58403cd24f1c1b2616de5a10","slug":"60-thousand-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडा मारकर बाइक गिराई, तमंचे के बल पर 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडा मारकर बाइक गिराई, तमंचे के बल पर 60 हजार लूटे
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बदमाशों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से दिन दहाड़े 60 हजार रुपये लूट लिए। निजी कंपनी के दो कर्मचारी वसूली करने के बाद लौट रहे थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात वजीरगंज रोड स्थित राजकीय नलकूप के पास हुई।
बरेली के थाना फतेहगंज के गांव भिटोरा निवासी सचिन सिंह और राहुल यादव एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कंपनी ने बिल्सी में भी कई समूहों को ऋण दे रखा है। गुरुवार को सचिन और राहुल वसूली करने बिल्सी आए थे। यहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। वजीरगंज रोड पर राजकीय नलकूप के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने डंडा मारकर बाइक गिरा दी। बाइक गिरते ही तमंचे के बल पर 60 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। दिन दहाड़े लूट की वारदात से दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।