{"_id":"58c1a1c24f1c1b5e3ddc66b3","slug":"60-liters-of-raw-alcohol-recovered-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
alcholoh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने हजारों लीटर लहर और भट्ठियां नष्ट कीं
कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने कई गांवों में छापामारी कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी और पुलिस विभाग ने संयुक्त छापामारी में हजारों लीटर लहर और कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां भी नष्ट कर दीं।
होली पर कच्ची शराब बनाने-बेचने का धंधा तेज हो जाता है। इसको लेकर पुलिस और आबकारी विभाग छापामारी कर रहे हैं। गुरुवार को इंस्पेक्टर कोतवाली नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने सहसवान के गांव मुडारी सिधारपुर, हरदत्तपुर, नयागांव, समदा, जरीफपुर गढ़िया, नगला वरन, भगता नगला, वैरपुर मानपुर आदि गांवों में छापामारी की। इस दौरान मिहीपाल पुत्र नेकराम, सूरजपाल पुत्र राजाराम निवासी भगता नगला, रफी पुत्र आरिफ निवासी वैरपुर मानपुर को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी टीम में आबकारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार, नेमसिंह, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, यादवेंद्र सिंह, पुत्तू सिंह, सौरभ आदि रहे।