फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 12 May 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव
उघैती (बदायूं)। साले के बेटे की शादी में आए एक युवक ने शुक्रवार रात गांव से कुछ दूर बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 42 वर्षीय गंगारतन पुत्र श्रीराम वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर का निवासी था। शनिवार को उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम गदगांव निवासी उसके साले मेघसिंह के बेटे गिरिराज की बरात जानी थी। शुक्रवार को लगन समारोह था। उसी में गंगारतन अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ गदगांव आया हुआ था। लगन समारोह में उसने दावत खाई। फिर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गया। ससुराल वाले रात भर उसे तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव से पांच सौ मीटर दूर से गुजर रहे थे, तभी उन्हें गंगारतन का शव एक बबूल के पेड़ पर अंगोछे के फंदे पर लटका दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर गांव के दर्जनों लोग और ससुराल वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी लेने पर युवक की पत्नी राजदेवी ने बताया कि गंगारतन काफी समय से परेशान चल रहे थे। उनकी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार दोपहर कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। पत्नी ने तहरीर दी है कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिससे उसने फंदे पर झूलकर जान दे दी।
प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed