{"_id":"5c488ad0bdec221a37667f68","slug":"51548258000-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत का जाल काटकर घर में घुसे चोर, लाखों का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत का जाल काटकर घर में घुसे चोर, लाखों का माल समेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बहेटा गुसाई में मंगलवार रात चोरों ने एक सेल्समैन के घर को निशाना बना लिया। चोर छत का जाल काटकर घर में घुस गए और 60 हजार की नकदी समेत लाखों का माल समेटकर ले गए। मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम निवासी सुग्रीव गुप्ता सेल्समैन है। 21 जनवरी की शाम वह अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल होने इस्लामनगर कस्बा गया था। वहां कार्यक्रम निपटाकर बुधवार सुबह अपने घर पहुंचा। जैसे ही ताला खोलकर घर में घुसा कि आंगन में छत पर पड़े लोहे के जाल के ताले टूटे देखकर चकरा गया। कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। उनमें रखा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर का हाल देखकर उन्हें चोरी के बारे में समझते देर नहीं लगी। उन्होंने बताया कि उनके घर में 60 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग नौ लाख का सामान चोरी हुआ है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का मौका मुआयना किया। उन्होंने चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। परंतु पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोर बदमाशों का आना जाना काफी हो रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।