{"_id":"598fd6b34f1c1bee2c8b45a9","slug":"51502598835-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान के प्रस्ताव को लेकर मारपीट, पथराव, सिपाही की रायफल छीननने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे की दुकान के प्रस्ताव को लेकर मारपीट, पथराव, सिपाही की रायफल छीननने की कोशिश
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर शनिवार को नसरोल गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव किया गया। मौके पर मौजूद एक सिपाही की रायफल छीनने की कोशिश की गई। हालांकि शनिवार देर शाम तक इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई थी। विवाद एडीओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाने पर हुआ।
एडीओ पंचायत होशियार सिंह की उपस्थिति में गांव नसरोल में कोटे की दुकान के चयन का प्रस्ताव शुरू हुआ। इसी बीच एक पक्ष ने एडीओ पर पक्षपात का आरोप लगा दिया। एडीओ नहीं माने तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ का आक्रोश देख मौके पर मौजूद पुलिस वाले असहाय खड़े नजर आए। सरकारी कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के बीच भीड़ ने एक सिपाही की रायफल छीन ली थी। सिपाही के काफी मिन्नत करने पर लौटाई। इस घटना के कारण कोटे का प्रस्ताव नहीं हो सका।
एसडीएम मोहम्मद आवेश ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने हरकत की है। अगली बार पीएसी की मौजूदगी में कोटे की दुकान का प्रस्ताव कराया जाएगा। सीओ बिसौली निर्मल सिंह बिष्ट का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सिपाही से रायफल छीनने का केवल प्रयास किया गया था। जांच बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।