अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने एक विवाहिता के हत्या आरोपी पति और सास को जेल भेजा है। विवाहिता इस्कीन अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भसराला निवासी थी। 26 मार्च की रात उसकी ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह एक दिन पहले ही अपने मायके मूसाझाग से आई थी। इस पर इस्कीन के पिता अशरफ ने पति आसिफ, ससुर नबी अहमद, सास अकीला, ननद रोशमीन, देवर शादाब, चचिया ससुर इरशाद अली आदि के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह इस्कीन का पति आसिफ और सास अकीला कहीं जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। ब्यूरो