फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिसौली से गांव लौट रहे युवक का अपहरण

बिसौली से गांव लौट रहे युवक का अपहरण

Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
बिसौली से गांव लौट रहे युवक का अपहरण
बिसौली (बदायूं)। कस्बे से बाइक पर गांव लौट रहे युवक का रास्ते से अपहरण हो गया। सड़क किनारे उसकी बाइक और एक चादर पड़ी मिली। परिवार वालों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहानपुर निवासी नन्हे (30) पुत्र महावीर सिंह गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक लेकर बिसौली आया था। देर शाम तक नन्हे जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उसके बाद उन्होंने नन्हे की तलाश शुरू कर दी। परिवार वाले गांव के अन्य लोगों के साथ बिसौली की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में सिचौली गांव के पास नन्हे की बाइक और एक चादर सड़क किनारे पड़ी मिली। परिवार वालों ने युवक को इधर-उधर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाइक और चादर कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवक के पिता महावीर सिंह ने बताया कि गांव के ही मोहर सिंह से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मोहर सिंह और उनके तीन बेटों ने नन्हे का अपहरण किया है। पुलिस ने मोहर सिंह के घर दबिश दी लेकिन उसका पूरा परिवार फरार निकला। पुलिस ने महावीर की तहरीर पर मोहर सिंह और उसके तीन बेटों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह था विवाद
महावीर ने मई माह में डंबर सिंह से जमीन खरीदी थी, जिस डंबर सिंह के चचेरे मामा मोहर सिंह का कब्जा था। महावीर ने बताया कि जब उस जमीन पर कब्जा किया तो मोहर सिंह ने विरोध किया। विवाद पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को उसी जगह पर खूंटा गाड़ने का मोहर सिंह और उसके तीनों बेटों ने विरोध किया था। इस बारे में भी पुलिस को बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कैसे लापता हुआ है, अभी इसकी जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि उसका अपहरण हुआ है या कोई और मामला है।
- जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed