फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इलाके में कौन है तांत्रिक! तहकीकात शुरू

इलाके में कौन है तांत्रिक! तहकीकात शुरू

Sun, 16 Dec 2018 05:39 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
इलाके में कौन है तांत्रिक! तहकीकात शुरू
इलाके में कौन है तांत्रिक! तहकीकात शुरू
विज्ञापन

अचौरा के जंगल में महिला का शव बरामद होने का मामला
पुलिस के साथ ग्रामीणों को भी तंत्र विद्या पर शक
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। शनिवार सुबह अचौरा के जंगल में अज्ञात महिला की लाश बरामद होने के बाद तहकीकात में जुटी पुलिस और ग्रामीणों का पूरी घटना में तंत्र विद्या पर शक बना हुआ है। लाश के पास मिले तंत्र विद्या से जुड़े सामान ने भी शक पर मुहर लगगाने का काम किया है। पुलिस ने आसपास इलाके में तांत्रिकों का पता लगाने की मुहिम शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में अचौरा के जंगल में रियासत खां के खेत के पास झाड़ियों में बरामद अज्ञात महिला की लाश के पास ही पुलिस को कुछ ऐसा सामान बिखरा पड़ा मिला था जो तंत्र विद्या की ओर इशारा कर रहा था। मृतका की चोटी के बाल कटे होने के साथ ही उसकी मांग में जो सिंदूर भरा था, वह दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। हरी चूड़ियां और पैरों में महावर भी इसी ओर इशारा कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो महिला साफ-सुथरे कपड़े पहने थी। कपड़ों से भी ऐसा नहीं लगा कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती होगी लेकिन एक बात जरूर साफ थी कि उसका पहनावा ग्रामीण परिवेश का था। इलाके के लोगों की मानें तो अचौरा, पटपरागंज, मलिकपुर, वरी का नगला और छतुइया में कोई महिला गायब भी नहीं है। लोगों का मानना है कि काफी हद तक यह भी संभव है कि तंत्रविद्या के नाम पर उसे इलाके में बुलाया गया हो। बता दें कि लाश का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस को कार्रवाई के लिए आगे की दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

-------------
...पर राहगीर नहीं हो सकती मृत महिला
उझानी। जंगल में लाश बरामदगी के दौरान ग्रामीणों की जुबां पर चर्चा रही कि वह राहगीर महिला हो सकती है लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी पुलिस को नजर नहीं आया था जो इस ओर इशारा करता। वह अगर किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली भी होती तो उसके पास थैला आदि जरूर होता। अमूमन महिलाएं अपने साथ पर्स रखती हैं लेकिन उसके पास तो पर्स था न मोबाइल।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
अज्ञात महिला के शव को लेकर कई बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। शव के पास तंत्र विद्या में इस्तेमाल होने वाला कुछ ऐसा सामान जरूर दिखा था जो शृंगार से भी जुड़ा होता है। पहली प्राथमिकता मृतका की शिनाख्त कराने में है।
- विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed