फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस देखकर छत से कूदा आरोपी

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस देखकर छत से कूदा आरोपी

Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस देखकर छत से कूदा आरोपी
जरीफनगर (बदायूं)। खेत से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस को देखकर छत से कूद गया। इससे उसकी गर्दन में फ्रेक्चर आया है। परिवार वाले उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम अपने बुजुर्ग पिता के साथ खेत से लौट रही थी। आरोप है कि उसके पिता धीरे-धीरे आ रहे थे। जबकि किशोरी उनके काफी आगे चल रही थी। उसी समय मौके पाकर गांव के एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया। उसको मुंह बंद करके बाजरे के खेत में खींच ले गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इधर, पीछे से आ रहे पिता ने बाजरे के खेत में बेटी की चीख-पुकार सुनी तो वह दंग रह गए। इस पर उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आरोपी किशोरी को छोड़ कर फरार हो गया। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। देर रात आरोपी को जानकारी मिली कि उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आ रही है। उसके बाद युवक छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन में फ्रेक्चर आया है। परिवार वाले उसे तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जरीफनगर पंकज लवानिया ने बताया कि यह दुष्कर्म का नहीं मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों के बीच फैसला भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed