{"_id":"5ba7dc3f867a557ff747eab1","slug":"41537727551-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करों के चंगुल में फंसीं मां-बेटी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानव तस्करों के चंगुल में फंसीं मां-बेटी, पुलिस ने बचाया
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना पुलिस ने मां-बेटी की जिंदगी नर्क होने से बचा ली। दोनों को बिहार से नौकरी दिलाने के बहाने लाया गया था। दोनों को कहीं बेचने का इरादा था परंतु पुलिस ने मानव तस्करों के मंसूबे फेल कर दिया और दोनों को बचा लिया।
रविवार सुबह यूपी 100 पुलिस को सूचना मिली कि ललसी नगला गांव में एक मां-बेटी को बिहार से लाया गया है। जो लोग उन्हें साथ लाए हैं उनका चाल-चलन ठीक नहीं लग रहे हैं। संभवता वह दोनों मां-बेटी को कहीं बेच देंगे। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में ले लिया। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पूछताछ में महिला और उसकी जवान बेटी ने बताया कि ललसी नगला के लोग बिहार गए थे। वहीं उन्होंने उनसे कहा था कि वह अपने इलाके में कहीं नौकरी दिलवा देंगे। दोनों आराम से वहीं रहना और काम धंधा करना। कई दिन से आरोपी उन्हें टहला रहे थे। झूठा आश्वासन दे रहे थे। उनकी पोल खुली तो मां-बेटी ने गांव वालों से संपर्क किया और पुलिस को सूचना दे दी। इस संबंध में एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। किराए के रुपये देकर पीड़ित मां-बेटी को बिहार भेज दिया गया है। जो लोग मां-बेटी को लेकर आए थे, उनकी तलाश चल रही है।