फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में व्यापारी के घर से छह लाख माल उड़ा ले गए चोर

उझानी में व्यापारी के घर से छह लाख माल उड़ा ले गए चोर

Thu, 14 Jun 2018 06:24 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
उझानी में व्यापारी के घर से छह लाख माल उड़ा ले गए चोर
फोटो- 14 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


उझानी में व्यापारी के
घर से जेवरात चोरी
पंजाबी कॉलोनी में बुधवार रात की घटना से हड़कंप
चोरी गए जेवरों में हीरा जड़ित नेकलस शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने एक ईंट-भट्ठा कारोबारी के घर को अपना निशाना बनाया। छत पर होकर सीड़ियों के रास्ते अंदर घुसे चोर स्टोर रूम खोलकर उसमें रखा सूटकेस और बक्से से सोने और हीरा जड़ित जेवर ले गए। घरवालों को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जागने पर हुई।
चोरी की घटना बुधवार रात में एक बजे के बाद की बताई गई है। घर में प्रशोती अदलक्खा, उनका बेटा शिव और पुत्रवधू रहती हैं। तड़के शिव अदलक्खा ने बेडरूम से सटे स्टोर रूम की ओर झांका तो उसका दरवाजा खुला था। अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। बक्से और सूटकेस भी खुले मिले। व्यापारी शिव ने बताया कि घर का मेनगेट रात में लॉक कर दिया गया था। शिव समेत आसपास के लोगों ने छत पर जाकर देखा तो सीड़ियों का दरवाजा खुला था। माना जा रहा है कि चोर छत से सीड़ियों के रास्ते ही अंदर घुसे थे। चोरों ने घर का कोई और सामान छुआ तक नहीं लेकिन जेवरात में हीरा जड़ित नेकलस, दो अंगुठियां, दो टॉप्स, सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठी निकाल ले गए। व्यापारी शिव अदलक्खा ने चोरी में करीब छह-सात लाख रुपये का नुकसान बताया है। उनकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गृहस्वामी और उसके परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी बात की। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने पड़ोस के एक घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। शिव की ओर से कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी गई है। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि शक में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की गई है। उधर, चोर पड़ोस के पंकज अदलक्खा के घर में घुसे लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे पाए। पंकज के छत के पास से बिजली के तार भी तोड़ दिए गए। -----------
विज्ञापन

एक दशक पहले भी हुई थी चोरी
उझानी। ईंट-भट्ठा मालिक रहे स्व. जगन्नाथ अदलक्खा की पत्नी प्रशोती अदलक्खा के घर में करीब एक दशक पहले भी चोरी की बड़ी घटना हुई थी। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर चोर करीब पांच लाख रुपये का माल समेट ले गए थे। चोरी में रिवाल्वर भी गया था। पुलिस ने हालांकि केस का वर्कआउट कर दिया था लेकिन रिवाल्वर बरामद नहीं हो पाया था। उस दिन प्रशोती दरवाजा बंद करके मंदिर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed