{"_id":"5c9bd2b0bdec2213e80702c0","slug":"31553715888-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार सुबह छोटे भाई और सहेली के साथ स्कूल जा रही छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ हो गई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने विवाद कर दिया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब सोलह वर्षीय छात्रा अपने छोटे भाई और गांव की ही सहेली के साथ स्कूल जाने को शहर आ रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में पूर्व प्रधान के भतीजे ने उसे रोक लिया। छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे ईख के खेत में खींचकर ले जाने लगा। इस पर छोटे भाई और सहेली ने शोर मचा दिया। तभी आरोपी ने छात्रा के थप्पड़ जड़ दिए। छात्रा वहीं रास्ते से घर लौट आई और अपने परिवार वालों को पूरी कहानी बताई। उसके बाद परिवार वाले छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताते हैं कि आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। बाद में देर शाम तक शेखूपुर चौकी में दोनों पक्ष बैठे रहे। कुछ सफेदपोश भी फैसला करने में लगे रहे।