फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत

संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत

Thu, 28 Mar 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत
बदायूं। बुधवार सुबह दातागंज और अलापुर थाना क्षेत्र में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
विज्ञापन

अलापुर। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम थलिया नगला निवासी अशरफ अली ने करीब तीन माह पूर्व अपनी बेटी इस्कीन बानो का निकाह अलापुर के भसराला निवासी आसिफ के साथ किया था। अशरफ अली का आरोप है कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया था लेकिन उससे बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वे दहेज में बुलट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये मांग रहे थे। इससे आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इससे वह अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को ही आसिफ इस्कीन बानो को विदा कराकर ले गया था। आरोप है कि रात में उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने पुलिस को खबर की, परंतु उनके पहुंचने से पहले ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पिता अशरफ अली ने दामाद आसिफ, सास अकीला, ननद रोशमीन, देवर शादाव, चचिया ससुर इरशाद अली के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सीओ दातागंज एसके सिंह और इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच के साथ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंझा निवासी एक विवाहिता की बुधवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पिता नन्हे निवासी ग्राम धौरेरा उझानी का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी कमला (22) की शादी करीब दो साल पहले मंझा निवासी जय सिंह से की थी। नन्हें का आरोप है कि कुछ दिन पहले जय सिंह के छोटे भाई की शादी हुई थी, जिसमें काफी दान दहेज मिला था। इससे जय सिंह कमला से कई बार कह चुका था कि वह भी उतना ही दहेज लेकर आए। आरोप है कि दो दिन पहले जेठ वीरपाल ने कमला को भाला मारकर घायल कर दिया और उसके बाद ससुराल वालों ने आग लगा दी। इसकी सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और कमला को बरेली ले गए, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। नन्हे ने पति जय सिंह, जेठ, देवर रामनरेश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता के शव का बरेली में पोस्टमार्टम हुआ, उसके बाद मायके वाले शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed