फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिक्षामित्र की गोली लगने से मौत, शिक्षिका का पति घायल

शिक्षामित्र की गोली लगने से मौत, शिक्षिका का पति घायल

Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र की गोली लगने से मौत, शिक्षिका का पति घायल
फोटो-7, 8, 9, 10
विज्ञापन


शिक्षामित्र की गोली लगने से
मौत, शिक्षिका का पति घायल
पुलिस के मुताबिक शिक्षिका के पति को शिक्षामित्र ने मारी गोली, फिर देदी जान
परिजनों ने शिक्षिका के पति पर लगाया हत्या का आरोप
उसहैत क्षेत्र के ग्राम गौरामई के पास हुई घटना, एसएसपी ने किया मौका मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत (बदायूं)।
स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक शिक्षामित्र की उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम गौरामई पुलिया के पास गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एक शिक्षिका का पति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक शिक्षामित्र और शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को शिक्षामित्र ने पहले शिक्षिका के पति को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार वाले शिक्षामित्र की हत्या किए जाने का आरोप शिक्षिका के पति पर लगा रहे हैं।
करीब 35 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रज्जूलाल उसहैत थाना क्षेत्र के दियोरिया असगुना गांव का निवासी था। वह नौगवां नसीरनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। वह पिछले कई सालों से पत्नी और बच्चों समेत शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले में रह रहा था। वह शहर से रोज अपनी कार में स्कूल आता-जाता था। पुलिस की माने तो शिक्षामित्र का एक शिक्षिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शिक्षिका शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। जबकि उसका पति एक अन्य जिले में शिक्षामित्र है। करीब 20 दिन पहले प्रेम प्रसंग के बारे में शिक्षिका के पति को पता चल गया। तभी से वह बदायूं आ गया था और यहीं रह रहा था। वह शिक्षिका को रोजाना छोड़ने और लेने जाता था। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर शिक्षिका पति के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद शहर लौट रही थी। दंपति ग्राम गौरामई की पुलिया के पास पहुंचे थे कि तभी शिक्षामित्र अपनी कार लेकर आया और ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। उसके बाद शिक्षामित्र ने शिक्षिका को स्कूटी से पकड़ कर खींच लिया। उसके पति ने विरोध किया तो शिक्षामित्र सुरेंद्र ने उस पर फायर झोंक दिया। इससे शिक्षिका का पति हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद शिक्षामित्र वहां से भाग खड़ा हुआ और कुछ दूरी पर जाकर उसने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसओ उसहैत धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल शिक्षिका के पति को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिक्षिका और उसके पति पर सुरेंद्र की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को सील करवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ उझानी भूषण वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की है। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है। एसएसपी ने फिंगर प्रिंट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिक्षामित्र ने पहले शिक्षक और उसकी पत्नी पर गोली चलाई। उसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हत्या और आत्महत्या की पुष्टि के लिए तमंचा बरामद हो गया है। उस पर जिसके फिंगर प्रिंट मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
-अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed