फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मिलेट्री कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी

मिलेट्री कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 01 Apr 2018 01:42 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
मिलेट्री कैंटीन का ताला तोड़कर चोरी
बदायूं।
विज्ञापन

शहर में डीएम कार्यालय के नजदीक स्थित ईगल फिश मिलेट्री कैंटीन में गुरुवार रात ताला तोड़कर चोरी हो गई। चोर कैंटीन से 16 हजार नकदी और शराब की चार बोतलें ले गए हैं। पुलिस ने कैंटीन के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में देर रात तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
ईगल फिश मिलेट्री कैंटीन के मैनेजर सतीश चंद्र ने चोरों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कैंटीन मैैनेजर ने पुलिस को बताया कि कैंटीन की रखवाली के लिए एक युवक यहां चौकीदारी करता है। गुरुवार रात भी उसकी ड्यूटी थी। मध्यरात्रि के समय कुछ चोर मिलेट्री कैंटीन में ताला तोड़कर घुस गए। उसके बाद कैंटीन में रखे कैश बॉक्स का ताला तोड़ लिया। कैश बॉक्स से सोलह हजार की नकदी और शराब की चार बोतलें चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली तो वह कैंटीन पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, चौकीदार का कहना है कि घटना के दौरान उसको नींद आ गई। इससे चोरों ने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस चौकीदार से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मिलेट्री कैंटीन में चोरी की सूचना उन्हें मिली थी। इस पर एसआई सत्य सिंह को मौके भेजा गया था। 16 हजार रुपये और शराब की चार बोतल चोरी होने की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार सिंह, सदर कोतवाल

राशन की कालाबाजारी की सूचना पर दौड़ी यूपी 100 पुलिस
कुंवरगांव।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी 100 पुलिस राशन कालाबाजारी की सूचना पर चकरघिन्नी बन गई। थाना क्षेत्र के ग्राम सिगोही निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि एक कोटेदार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरकारी अनाज भरकर ब्लैक करने जा रहा है। यह सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में ही रोक लिया। ट्रॉली में लदा अनाज चेक किया और कोटेदार से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक कोटेदार ने बताया कि यह राशन सरकारी नहीं है। यह उसके खेत से उपजा हुआ अनाज है। उसके पुलिस ने घर में रखा सरकारी अनाज चेक किया। बाद में पुलिस ने झूठी खबर बताते हुए कोटेदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed