{"_id":"5aa912064f1c1b68248b517f","slug":"31521029638-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा कारोबारियों पर फायरिंग, कार में तोड़ाफोड़, ग्रामीण समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसा कारोबारियों पर फायरिंग, कार में तोड़ाफोड़, ग्रामीण समेत तीन घायल
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 14 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
भूसा कारोबारियों पर फायरिंग, कार में तोड़फोड़, तीन घायल
बदायूं-बिल्सी रोड पर गांव वरामयखेड़ा के पास मंगलवार की घटना
इस्लामनगर क्षेत्र के हैं भूसा कारोबारी, वरामयखेड़ा के भूदेव के लगी गोली
कारोबारियों ने शुरू में लगाया लूटपाट का आरोप लेकिन तहरीर में नहीं किया जिक्र
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कोतवाली क्षेत्र में सरसों की तुर्री (भूसा) से ट्रक को लोड करा रहे कारोबारियों को सात-आठ अज्ञात युवकों ने घेर कर मारपीट की। हमलावरों के पास देसी असलाह भी थे। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली ग्रामीण भूदेव उर्फ भूरे के हाथ में लगी। यही नहीं, हमलावरों ने कारोबारियों की ईको कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना के बाद डॉयल-100 के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने ही गोली लगने और मारपीट में घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। कारोबारियों के शक जताने पर पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। जबकि हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने भूसा कारोबार की आपसी प्रतिद्वंद्विता बताकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फायरिंग और मारपीट की घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी भूसा कारोबारी आसिफ शाम को अपने पार्टनरों के साथ कार से गांव वरामयखेड़ा के पास पहुंचा। उनके साथ ट्रक भी था जिसे लोड कराने के लिए पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ट्रक को इस्लामनगर क्षेत्र के मजदूर लोड करने लगे। भूसा मालिक वरामयखेड़ा निवासी भूदेव उर्फ भूरे (45) भी ट्रक के पास खड़ा था। उसी समय सात-आठ युवक वहां पहुंचे और भूदेव से उसकी बाइक की चाबी मांगी। भूदेव ने बाइक की चाबी देने से इंकार किया तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भूसा कारोबारी आसिफ (26) और उसका पार्टनर सहसवान क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी छमक अली (35) घायल हो गया। भूसा कारोबारियों समेत मजदूरों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। जिससे उसके शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग की। गोली भूदेव की बांह में लगी। यह देख भूसे की ट्रॉली पर बैठे लहुआ गांव के युवक ने डॉयल-100 पर कॉल कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। भूसा व्यापारियों ने कॉल करने वाले युवक पर शक जताया। पुलिस को बताया कि हमलावरों ने लूटपाट भी की है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उपचार कराया गया। भूदेव को देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस्लामनगर क्षेत्र के भूसा व्यापारी ही प्रति बीघा दो सौ रुपया किसानों को देकर सरसों की गहाई करते हैं। जबकि इलाके के लोग किसानों की फसल की गहाई करते समय रुपये नहीं देते। इसीलिए बाहरी कारोबारियों का काम ज्यादा मिलने लगा है। घटना भी इसी रंजिश का नतीजा है। उनका कहना है कि लूटपाट को तो तहरीर में जिक्र नहीं है।
------------
सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर का परिजन है युवक
उझानी। फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने भूसा व्यापारियों के कहने पर जिस युवक को हिरासत में लिया वह एक सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर का परिजन है। उसे हिरासत में लिए जाने की भनक लगते ही सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर कोतवाली भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने परिजन के बेगुनाह होने जानकारी दी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।