फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

Thu, 09 May 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में साइकिल सवार को वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि सिविल लाइन क्षेत्र में वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार उस वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगिया नगला निवासी सूरजपाल (32) पुत्र धर्मपाल पड़ोसी गांव अभियासा के प्रकाश की बरात में मंगलवार रात उझानी क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर गए थे। सूरजपाल बुधवार सुबह बाइक से लौट रहे थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा था कि तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर युवक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इधर, फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर पांच निवासी जयभगवान (55) मंगलवार देर शाम साइकिल से परचून का सामान खरीदकर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने जयभगवान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले तुरंत बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed