फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोलाछाप ने किया फोड़े का ऑपरेशन, बालक की मौत

झोलाछाप ने किया फोड़े का ऑपरेशन, बालक की मौत

Tue, 19 Feb 2019 08:10 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप ने किया फोड़े का ऑपरेशन, बालक की मौत
बिनावर (बदायूं)। कस्बे में जाल बिछाये बैठे झोलाछाप की लापरवाही से एक बालक काल का शिकार हो गया। बालक के कूल्हे में फोड़ा था। परिवार वाले कई दिन से उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार दोपहर झोलाछाप ने बगैर सोचे समझे फोड़े का ऑपरेशन कर दिया, जिससे बालक की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफनगर निवासी निवासी जयपाल के बेटे पिंकू (12) के कूल्हे पर फोड़ा निकल आया था। इससे पिंकू को चलने-फिरने तक में परेशानी हो रही थी। करीब तीन दिन से परिवार वाले कस्बे के एक झोलाछाप से मरहम पट्टी करा रहे थे, लेकिन फोड़ा ठीक नहीं हो रहा था। मंगलवार दोपहर जयपाल और उसकी पत्नी राजकुमारी पिंकू को लेकर उसी झोलाछाप के यहां पहुंचे। जयपाल का आरोप है कि झोलाछाप ने बगैर सोचे समझे और बगैर कोई चेकअप के कूल्हे पर फोड़े का ऑपरेशन कर दिया। इससे पिंकू की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बेटे की तबीयत खराब होते देखकर दंपती के होश उड़ गए। कोई मामला बिगड़ता या शोर शराबा होता उससे पहले झोलाछाप ने प्राइवेट गाड़ी से दंपती और उनके बेटे को बरेली भेज दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद दंपती पिंकू के शव को वापस ले गए। उन्होंने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। झोलाछाप अपना क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिंकू जयपाल का इकलौता बेटा था। वह दरावनगर के प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। जयपाल के चार बेटियां हैं। इससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed