{"_id":"5c068c76bdec2241a6447ae2","slug":"21543933046-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो कुंडे में किसने बांधा था दुपट्टा?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो कुंडे में किसने बांधा था दुपट्टा?
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस कुंडे पर परिवार वाले बालिका के फंदा लगाने की बात कर रहे हैं। उसकी ऊंचाई जमीन से करीब आठ फुट रही होगी। जबकि 11 वर्षीय बालिका मधु की लंबाई चार फुट से अधिक नहीं थी। तो फिर उसने कुंडे पर दुपट्टा कैसे बांधा। अगर बालिका चारपाई पर खड़े होकर दुपट्टा बांधती तो भी संभव नहीं लग रहा है। ऐसे में फिर किसने और क्यों दुपट्टा बांधा होगा। यह बात जांच का विषय बन गई है।
करीब 11 वर्षीय बालिका मधु बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुझियाना निवासी उदयराज की तीसरे नंबर की बेटी थी। उससे बड़ी बहन 15 वर्षीय शिवानी और उससे छोटा भाई आठ वर्षीय सौरभ बचपन से ही अपनी ननिहाल बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम रिछा में रहते हैं। मधु का बड़ा भाई 12 वर्षीय गौतम उसके साथ ही रहता है। उदयराज के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। उस समय वह गांव की साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गया था। बड़ा बेटा गौतम बाजार में खेलने गया था। घर पर मधु और उदयराज के बड़े भाई राजू की बेटी दामिनी थे। दोनों को अकेले खेलते हुए वह छोड़ गया था। इधर, तहेरे भाई सुखवीर पुत्र ओमकार के मुताबिक उसके घर पर बेटी का जन्मदिन था, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
परिवार वाले जिस कुंडे पर दुपट्टे एक सिरा बांधने की बात कर रहे हैं वह कुंडा बरामदे के बीम में लगा हुआ है और उसकी ऊंचाई जमीन से करीब आठ फुट से कम नहीं है। साढ़े पांच फुट के व्यक्ति के हाथ भी बड़ी मुश्किल से वहां तक पहुंचेंगे। इधर, चारपाई की ऊंचाई करीब दो फुट होगी। ऐसे में बालिका ने किस तरह कुंडे में दुपट्टा बांधा होगा, यह यक्ष प्रश्न बन कर रह गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, पिता को प्यारी थी मधु
बालिका के गले में फंदा कसने के दौरान सिवाय दामिनी के अलावा कोई चश्मदीद नहीं था। ग्रामीण तो यही बता रहे हैं कि बालिका खेल-खेल में फंदे पर झूल गई। उसका पिता बेटी की हत्या नहीं कर सकता। उदयराज तो अपनी बेटी मधु से बहुत प्यार करता था।
नाना ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
बदायूं। बिनावर पुलिस के मुताबिक बालिका के नाना सुरेश सिंह ने मंगलवार सुबह उदयराज के खिलाफ तहरीर दी थी, दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह पोस्टमार्टम हाउस चले गए। पुलिस ने सुरेश की तहरीर पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
दोनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बालिका के गले में फंदा कस गया था, जिससे उसकी मौत हुई। कोई संदेह की बात होगी तो इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी सच्चाई सामने आएगी, फिर उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। -अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बिनावर