{"_id":"5b41fc4c4f1c1b08278b539b","slug":"21531051084-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को टक्कर से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति को टक्कर से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में की तोड़फोड़
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार दंपति घायल, कार में तोड़फोड़
कछला-मुजरिया रोड पर हादसा, दंपति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। वितरोई के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। लहूलुहान दंपति को देख जुटे आसपास के ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। हालांकि चालक फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे और तोड़फोड़ की वजह से रोड पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। घायल दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा रविवार सुबह हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला निवासी अश्वनि (31) अपनी बीमार पत्नी अंगूरी को दवा दिलाने के लिए बाइक से निकला। वितरोई के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने दंपति को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक समेत कार में फंसकर घिसटते चले गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। उन्हें देख चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर भी फेंके। हालांकि कार के शीशे टूट गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
काफी देर तक हंगामा होता रहा। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। भीड़ में से ही वितरोई निवासी युवकों ने हस्तक्षेप कर आवागमन सुचारू कराया। सूचना के बाद मुजरिया पुलिस और घायल दंपति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायल दंपति की हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार मथुरा निवासी व्यापारी की बताई गई है। इधर, एपीएम कॉलेज के पास बाइक सवार की टक्कर से कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी धर्मपाल (55) घायल हो गया। धर्मपाल का प्राथमिक उपचार कराके परिजन अपने साथ घर ले गए।