फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सरेआम गुंडई: छात्रा को टेंपों से खींचकर जबरन उठा ले जाने की कोशिश

सरेआम गुंडई: छात्रा को टेंपों से खींचकर जबरन उठा ले जाने की कोशिश

Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सरेआम गुंडई: छात्रा को टेंपों से खींचकर जबरन उठा ले जाने की कोशिश
सरेआम गुंडई : छात्रा को टेंपों से खींचकर उठा ले जाने की कोशिश
विज्ञापन

टेंपो में सवार युवक के विरोध करने पर गुंडों ने तमंचा ताना
पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया, पेपर देकर लौट रही थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)।
जिले में गुंडे-मवालियों के हौसले बुलंद हैं। चार युवकों ने सहसवान इलाके में शुक्रवार को सरेआम गुंडई की। पेपर देकर घर लौट रही छात्रा को गुंडों ने सवारियों से भरे टेंपो से खींचकर जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। टेंपो में बैठे एक युवक के विरोध करने पर गुंडों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर राहगीरों के जमा होने पर गुंडे हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सहसवान पुलिस ने पीड़ित के पिता की ओर से केवल छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री उझानी स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम में पढ़ती है। बुधवार को वह पेपर देने उझानी गई थी। पेपर देकर शाम करीब सात बजे घर लौटते समय वह सहसवान से अन्य सवारियों के साथ एक टेंपो में बैठकर अपने गांव जा रही थी। टेंपो हरदत्तपुर जाने वाले मार्ग पर दंड झील की पुलिया के पास पहुंचा होगा। तभी वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने टेंपो रुकवा लिया और छात्रा को जबरन खींचकर नीचे उतार लिया। बदमाश छात्रा को जबरन घसीटते हुए खेतों की ओर ले जाने लगे। टेंपो में सवार एक ग्रामीण ने छात्रा को ले जाने का विरोध किया तो इससे बौखलाए गुंडों ने तमंचे तान दिए और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा को खींचकर ले जाते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। जिसपर अरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। पीड़ित के पिता की ओर से चार लोगों के खिलाफ इस घटना की तहरीर दी गई, जिसमें कुकरइया गांव के राजेश पुत्र बादाम, अमरपाल पुत्र श्यामपाल को नामजद किया गया, दो अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले को हलका करते हुए केवल छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ सहसवान राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला छेड़ेछाड़ का है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed