{"_id":"599bb4284f1c1b9d2f8b4a53","slug":"21503376424-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर शिक्षिका का प्रोफाइल फोटो लगाकर कर रहा ब्लेकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर शिक्षिका का प्रोफाइल फोटो लगाकर कर रहा ब्लेकमेल
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। फेसबुक पर शिक्षिका का प्रोफाइल फोटो लगाकर युवक उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। शिक्षिका ने पुलिस ऑफिस में शिकायत की है।
दातागंज क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती है। आरोप है कि उझानी क्षेत्र का रहने वाला युवक शिक्षिका की फेसबुक आईडी से उसके प्रोफाइल फोटो चुराकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई फोटो पोस्ट किए है जिस पर अश्लील कमेंट लिखे है। शिक्षिका के काफी समझाने के बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। शिक्षिका ने पूरे मामले की शिकायत सोमवार को एसएसपी से की है। इस प्रकरण की जांच सीओ दातागंज को सौंपी गई है। शिक्षिका ने यह भी बताया कि इससे पहले सात जून को दातागंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई थी।