फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मां ने डांटा तो गुजरात को निकल पड़ा करन

मां ने डांटा तो गुजरात को निकल पड़ा करन

Sat, 22 Jul 2017 10:02 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
मां ने डांटा तो गुजरात को निकल पड़ा करन
बदायूं। मां ने डांटा तो 12 साल का बालक घर से निकल पड़ा। वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और गुजरात जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगा। घंटों इंतजार के बाद भी गुजरात जाने के लिए ट्रेन नहीं आई तो प्लेटफार्म पर भटकता रहा। चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने उससे पूछताछ की तो घर से भागने की बात सामने आई। बच्चे ने अपना नाम करन और खुद को कादरचौक का निवासी बताया है। आरपीएफ ने कादरचौक पुलिस को सूचना देने के बाद बालक को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 12 साल का यह बालक बदायूं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भटक रहा था। आरपीएफ की टीम ने उससे पूछताछ की तो पूछताछ में उसने अपना नाम और पता तो बता दिया लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं हुआ। आरपीएफ को बालक ने बताया कि उसकी मां ने उसको डांट दिया था, क्योंकि वह गुजरात जाने की जिद कर रहा था। मां गुजरात में पहले एक रिश्तेदारी में गई थी, इसलिए वह भी जाना चाहता था। मां ने डांटा तो घर से निकल आया। वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। काफी देर बच्चे को प्लेटाफार्म पर घूमता देख आरपीएफ सब इंस्पेक्टर उदयराज की उस पर नजर पड़ी। उसको आरपीएफ थाने लाया गया। यहां से कादरचौक थाने सूचना दी गई लेकिन देर शाम तक बच्चे के परिवार वाले थाने नहीं पहुंचे तो आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। देर शाम थाने पहुंचे चाइल्ड लाइन सेंटर के गौरव शंकर को सुपुर्दगी दे दी गई। मां-बाप के आने पर शनिवार को चाइल्ड लाइन सेंटर वाले परिजनों के साथ काउंसलिंग कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर देंगे।
विज्ञापन

--कोट
प्लेटफार्म में घूमते हुए बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है। परिवार को जानकारी देदी दी गई है।
-हरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed