{"_id":"5ca3a3d3bdec2214114a3c27","slug":"201554228179-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल कांड की जांच करने पहुंचे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल कांड की जांच करने पहुंचे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुंगेर की पिस्टल सप्लाई करने वाले धंधेबाजों की जांच करने बरेली क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर मंगलवार को बदायूं पहुंचे और कई लोगों से जानकारी कर तथ्य एकत्र किए। उनके हाथ कुछ नई जानकारियां भी लगी हैं। इधर क्राइम ब्रांच के पहुंचने की खबर जैसे ही धंधेबाजों को लगी, उनमें खलबली मच गई और उन्होंने जानकारी लेेने के लिए इधर उधर हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए।
नवंबर-18 में पुलिस ने छापा मारकर एक नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के नौकर समेत नौ लोगों को पकड़ा था। उनके पास से मुंगेर की आठ पिस्टल बरामद हुई थीं। पूर्व चेयरमैन व उनके बेटे समेत कई लोगों को पुलिस ने उस रात उठाया था। बताते हैं कि जब पुलिस टीम को इसकी जानकारी हुई कि इसमें कई मालदार भी फंसे हैं तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय सौदेबाजी शुरू कर दी। मोटा पैसा देखकर कुछ अधिकारी भी इसमें लिप्त हो गए और रात में कई लोगों को पकड़ने के बाद उनसे मोटी रकम वसूलकर उनको छोड़ देने का आरोप है। अगले दिन केवल नौ लोगों के साथ आठ पिस्टल की बरामदगी दिखाई गई। डीआईजी राजेश कुुमार पांडेय के आदेश पर अब इस मामले की जांच बरेली क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर कृष्णमुरारी मंगलवार को बदायूं पहुंचे तथा संबंधितों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ नई जानकारियां भी मिली हैं। इधर जब धंधेबाजों को बरेली से क्राइम ब्रांच के आने की जानकारी लगी तो उनमें हलचल मच गई। इंस्पेक्टर कृष्णमुरारी ने बताया कि मंगलवार को कई जानकारियां एकत्र की गई हैं। जल्द ही जांच पूरी करके अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।