{"_id":"5c7c1d2ebdec22120179c6ea","slug":"201551637806-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार देर रात वनकोटा गांव के पास डीसीएम ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चिंताजनक हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक हादसे के दौरान हेलमेट बाइक पर लटका हुआ था।
शनिवार रात कस्बे में गिहार बस्ती निवासी पिंकू की बेटी की उझानी कस्बे से बरात आई थी। दूल्हा के साथ बरात में गंजशहीदा मोहल्ला निवासी जोगेंद्र (22), रंजीत (18) और मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी विकास (20) आदि भी आए थे। तीनों लोग रात करीब दो बजे एक ही बाइक पर सवार होकर दावत खाकर उझानी लौट रहे थे। रास्ते में वनकोटा गांव के पास पीछे से आई डीसीएम ने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे और डीसीएम तीनों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजीत और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जोगेंद्र के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर घायलों और मृतक के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद डॉक्टर ने विकास और रंजीत को गंभीर हालत बताते हुए बरेली रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
इधर, रविवार दोपहर पुलिस ने जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। मृतक के ममेरे भाई सर्वेश ने बताया कि हादसे के समय हेलमेट बाइक में लटका था। जोगेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। हादसे के बाद से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।