फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलापुर कस्बे में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल

अलापुर कस्बे में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल

Thu, 15 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अलापुर कस्बे में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल
कस्बा अलापुर के मोहल्ला अस्तलमढ़ी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्तलमढ़ी में कुछ महीनों पहले शराब के नशे में दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे से रंजिश मानने लगे। इसके बाद भी कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई भी की थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर के वार्ड नौ का मझला पुत्र प्रकाश राठौर बाजार जा रहा था। तभी उसे रास्ते में दूसरे पक्ष के गोरा, ऋषिपाल, फूलसिंह, अशोक, राकेश पुत्र रामप्रसाद, भगवान सिंह पुत्र चंद्रपाल ने घेर लिया और हंसिया, फरसा, चाकू एवं लाठी डंडे हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर मझला की मां सुशीला, पत्नी निर्मला, बहिन गीता, भतीजा अर्जुन बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर चोटें आने से मझला बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मझला के भाई वीरपाल की ओर से जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गोरा, ऋषिपाल, फूलसिंह, अशोक, राकेश पुत्र रामप्रसाद और भगवान सिंह पुत्र चंद्रपाल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

शराब ने दोस्तों को बनाया दुश्मन
मोहल्ले वालों के मुताबिक गोरा और मझला के बीच गहरी दोस्ती थी। लगभग पांच महीने पहले शराब के नशे में दोनों में कहासुनी हो गई। तभी से दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। मझला ने एक बार गोरा को पीटा था, फिर मझला को गोरा ने घेरकर पीटा। पुलिस ने दोनों का धारा 151 में चालान भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed