फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला जेल की दीवार कूदकर एक बंदी फरार, दूसरे ने भागने की कोशिश

जिला जेल की दीवार कूदकर एक बंदी फरार, दूसरे ने भागने की कोशिश

Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल की दीवार कूदकर एक बंदी फरार, दूसरे ने भागने की कोशिश
फोटो - 53 से 57
विज्ञापन


जिला जेल की दीवार कूदकर एक बंदी फरार, दूसरे ने भागने की कोशिश
मौके पर पिस्टल बरामद, सिविल लाइंस थाने में खड़े ट्रक में रस्सी बांधकर भागा था बंदी
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को रोकने पर पीटकर घायल किया, फायरिंग की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जेल की चाक चौबंद सुरक्षा में बंदियों ने एक बार फिर सेंध लगा दी। शनिवार रात जिला जेल से एक बंदी फरार हो गया, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की। बंदियों ने भागने के दौरान मौके पर पहुंचे एक होमगार्ड को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही बाहर से फेंकी गई पिस्टल से फायर कर दिया। बंदी के फरार होने का पता लगने पर अफसरों में खलबली मच गई और कुछ ही देर में प्रशासन व पुलिस के अधिकरी मौका मुआयना करने जिला जेल जा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके से पिस्टल बरामद की है।
बंदी सुमित पुत्र रामवीर मुरादाबाद जिले के थाना हजरतनगर क्षेत्र के नवमनी गद्दी का रहने वाला है। वह हत्या व तमंचा रखने के जुर्म में जेल में बंद है। उसे सितंबर 2015 में मुरादाबाद जेल से यहां जिला कारागार लाया गया था। जबकि दूसरा कुख्यात बंदी चंदन पुत्र दीनानाथ निवासी गोरखपुर है। उस पर हत्या समेत करीब 27 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसे अलीगढ़ जेल से यहां जिला कारागार लगाया गया। सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे जेल के पीछे दीवार के सहारे खड़े ट्रक में रस्सी बांध कर अंदर के लिए फेंकी गई। रस्सी के साथ जेल के अंदर एक पिस्टल भी फेंकी गई। दोनों बंदी रस्सी पकड़ने के लिए भागे कि तभी जेल परिसर में तैनात होमगार्ड ने उन्हें देख लिया। उसने दोनों बंदियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बंदियों ने होमगार्ड को पीट दिया और रस्सी के सहारे दीवार पर चढ़ गए। इनमें सुमित रस्सी के सहारे दीवार से कूदने में सफल रहा। इधर, तब तक होमगार्ड के शोर मचाने पर कई बंदी रक्षक आ गए। उन्हें रोकने के लिए चंदन ने दीवार के ऊपर से फायर झोंक दिया, जिसमें बंदी रक्षक बाल-बाल बच गए। वहीं फायर करने के दौरान चंदन का पैर फिसल गया और वह जेल के अंदर आ गिरा। इससे वह जख्मी हो गया। तभी बंदी रक्षकों ने उसे दबोच लिया। इस घटना की सूचना अफसरों को मिली तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी, जेलर प्रेम सागर मौके पर जा पहुंचे। अफसरों ने देखा तो मौके पर पिस्टल पड़ी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दीवार से गिरने पर चंदन के गंभीर चोट आई है। वह बोल नहीं पा रहा है। बंदी सुमित चार नंबर बैरक में बंद था। जबकि चंदन जिला जेल अस्पताल में भर्ती था। दोनों ने मिलकर भागने की योजना कब बनाई इसको लेकर छानबीन चल रही है। पुलिस के मुताबिक चंदन एक बार पहले भी जेल से भाग चुका है।
विज्ञापन

----
जेल से दो बंदियों ने भागने का प्रयास किया था। इनमें एक भाग गया, दूसरे को मौके पर पकड़ लिया गया है। जेल की दीवार 14 से 15 फुट की है, जो कम है। अमूमन दीवार 20 फुट की होती है। मौके पर एक पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल कहां से आई इसकी जांच की जा रही है। उन दोनों में किसी के पास थी। मौके पर पकड़ा गया बंदी पहले आगरा से फरार हुआ था। वह बार- बार आगरा इलाज कराने को आवेदन कर रहा था, जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed