{"_id":"5af30e5d4f1c1b390a8b8ded","slug":"201525878365-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने बिनावर थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने बिनावर थाना घेरा
Updated Wed, 09 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
फिर घेरा बिनावर थाना, हंगामा
मुख्य अपहरणकर्ता और साथियों की गिरफ्तारी न होने पर अपहृत के परिवार वाले नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
बिनावर (बदायूं)।
अपहृत रवि के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने बुधवार को दोबारा करीब दो घंटे बिनावर थाने का घेराव कर हंगामा किया। गुस्साए लोग मुख्य अपहरणकर्ता और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस ने अपहृत रवि का मेडिकल परीक्षण कराया।
बरेली के देवचरा निवासी व्यापारी रामऔतार के बेटे राज और बिनावर के सर्वेश की बेटी स्वाति की सोमवार रात शादी थी। आरोप है कि बदायूं के नगला मंदिर के पास शादी हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय देवचरा के ढाबा मालिक राकेश के परिवार की एक लड़की को बिनावर के विमल प्रताप सिंह ने छेड़ दिया। इस पर राकेश के बेटे रवि और उसके साथियों ने विमल को पीट दिया। इसी रंजिश में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विमल प्रताप अपने साथियों समेत देवचरा रवि के ढाबे पर जा पहुंचा और रवि को जबरन अपनी बोलेरों में डाल ले गया। अपहरणकर्ताओं ने रवि को बिनावर कस्बे में ले जाकर पीटते हुए गलियों में घुमाया। रास्ते में मिले राहगीरों के पैर भी छुआए। कान पकड़कर उठा-बैठक लगवाई। इस दौरान वीडियो भी बनाई गई। सूचना मिलने के करीब पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को बिनावर थाने में जमकर हंगामा किया। तब कहीं जाकर रवि की मां अनीता की ओर से विमल प्रताप सिंह, उसके पिता हरिओम, शैलेश, जुगेंद्र माथुर, राहुल, अतुल, आदेश, बरखेड़ा गांव के निगम चौहान, मलिकपुर के मोनू, भानुप्रताप, संदीप सिंह, मयंक सिंह व खेड़ा नवादा निवासी गिरीशपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार देर रात रवि अपने घर पहुंच गया।
बुधवार सुबह करीब दस बजे पुलिस पूछताछ के लिए अपहृत रवि को बिनावर थाने ले गई। पीछे से रवि के परिवार वाले और रिश्तेदार इकट्ठे होकर बिनावर थाने जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस शुरू से अपहरणकर्ताओं की मदद कर रही है। लोग मुख्य अपहरणकर्ता विमल प्रताप सिंह तथा उसके पिता हरिओम समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रहे थे। मामला गर्माता देख दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने रवि को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने बिनावर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी मयंक पुत्र राकेश, संदीप पुत्र सत्यवीर, भानुप्रताप पुत्र रमेश, खेड़ा नवादा के गिरीशपाल, बरखेड़ा गांव के निगम पुत्र रवेंद्र और बिनावर के आदेश पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-------
बिनावर पुलिस कार्यप्रणाली की जांच एसपी सिटी करेंगे
अपहरणकर्ताओं ने रवि को बिनावर कस्बे में करीब पौन घंटे तक पीटते हुए गलियों में घुमाया। घटनास्थल बिनावर थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची, बाद में मामला गर्माया को पौन घंटे बाद पहुंची। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बिनावर पुलिस इतनी देर से मौके पर क्यों पहुंची? इसकी जांच कराई जाएगी। जांच एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव को दी गई है।