फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वन विभाग की जमीन पर रसूखदार लोगों का कब्जा

वन विभाग की जमीन पर रसूखदार लोगों का कब्जा

Sun, 02 Jul 2017 07:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर रसूखदार लोगों का कब्जा
दातागंज (बदायूं)। वन विभाग की करीब पौने चार सौ बीघा जमीन पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। लाखों रुपये की लकड़ी बेचने के साथ ही यह लोग इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। भाजपा नेता की शिकायत के बाद भी वन विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया है। वन विभाग की इसी लापरवाही से विभागीय जमीन पर अवैध कब्जों का क्रम जारी है।
विज्ञापन

हजरतपुर क्षेत्र के नवीगंज गांव में तीन हेक्टेयर करीब पौने चार सौ बीघा वन विभाग की जमीन है। किसी समय में यहां ढाक का जंगल होता था। ढाक के फूलों से जंगल की खूबसूरती में चार चांद लगते थे। जमीन पर अवैध कब्जों का क्रम ऐसा चला कि ढाक का पूरा वन ही उजाड़ दिया गया। वर्तमान में करीब पौने चार सौ बीघा के वन क्षेत्र में 20-25 बीघा जमीन खाली पड़ी है। जिस पर झाड़ियां आदि उगी हुई है। इस अवैध कब्जे की शिकायत नबीगंज के भाजपा नेता भावेश प्रताप सिंह ने वन अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे करते है कब्जा
कब्जा करने वाले पहले जंगल में आग लगाते है। उसके बाद में उसमें पानी भरकर जमीन को मुलायम कर देते है। बाद में पेड़ों की जड़ों को उखाड़ लेते है और जमीन को समतल करके खेती लायक बना लेते है। इनमें कुछ ही लोग खुद खेती करते है ज्यादातर लोग इसे बटाई आदि पर उठा देते है। जमीन सरकार की है, लेकिन स्वामित्व अपना दर्शाते है। पिछले वर्ष कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जिनमें वन विभाग के पेड़ों की जड़े भरी हुई थी उन्हें विभागीय अधिकारियों ने पकड़ लिया था। इसमें मामले क्या कार्रवाई हुई थी, आज तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बरसात होने पर पुन: पेड़ लगाए जाएंगे और मेड़ बंदी की जाएगी। वन विभाग की पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति कब्जा नहीं छोड़ेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शराफत हुसैन, रेंजर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed