{"_id":"593a8d394f1c1bbe348b456e","slug":"201497009465-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर फिरोजाबाद के युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला गंगाघाट पर फिरोजाबाद के युवक को गोली मारी
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला गंगा स्नान को पहुंचे फिरोजाबाद जिले के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली युवक के पेट में लगी है। रिश्तेदार उसे लेकर पहले कासगंज पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कछला गंगाघाट की है। फिरोजाबाद जिले में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 25 वर्षीय अजय यादव पुत्र महेशचंद्र अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने के लिए कार से पहुंचा। कार उसके बहनोई ने घाट के पास रोकी ही थी कि पीछे से दूसरे कार सवार लोगों में से एक ने दो फायर कर दिए। एक गोली अजय के पेट के पास लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। रिश्तेदार कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावरों ने अपनी कार विपरीत दिशा में दौड़ा दी। हमलावर पुल के रास्ते कासगंज की ओर फरार हो गए। घायल अजय को कछला चौकी पर भी लाया गया। रिश्तेदार बाद में अजय को लेकर कासगंज चले गए। कासगंज में प्राइवेट डॉक्टर ने घायल का इलाज करने से इंकार कर दिया तो उसे उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्साधीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने रक्तस्राव बताकर अजय को बरेली रेफर कर दिया। कोतवाल संजय गोयल ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन घायल के एक रिश्तेदार ने बताया है कि अजय की उसी के गांव के कुछ लोगों से जमीन खरीदने को लेकर रंजिश चल रही है। इसके चलते जानलेवा हमले की आशंका जाहिर की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।