फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   200 bovine animals Canter full of skins held

गोवंशीय पशुओं की 200  खालों से भरा कैंटर पकड़ा

Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
200 bovine animals Canter full of skins held
200 खालें बरामद - फोटो : अमर उजाला
तस्कर फरार, सहसवान से बुलंदशहर ले जाई जा रही थीं खालें
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है। जरीफनगर में गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर पकड़े जाने के बाद यह साफ हो गया है। कैंटर से पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की 200 खाल बरामद की हैं। हालांकि, घेराबंदी की सूचना तस्करों तक पहले से ही पहुंच गई। ऐसे में तस्कर मौका पाकर भाग गए। कैंटर और खालें पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। बताया जा रहा है कि खालों को सहसवान से बुलंदशहर ले जाया जा रहा था। 
गुरुवार तड़के जरीफनगर थाना पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि सहसवान की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर वाहन आ रहा है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह सूचना के आधार पर हमराहों के साथ कैंटर वाहन की तलाश में निकले। करीब पांच बजे पुलिस रोड पर वाहन की तलाश कर रही थी। रास्ते में पुलिस को थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास कैंटर वाहन खड़ा मिला। इसका तलाशी ली गई तो गोवंशीय पशुओं की 200 खाल बरामद हुईं। तस्कर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मय खालों के कैंटर कब्जे में ले लिया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

-----
सहसवान बना गोकशी का केंद्र
बदायूं। सहसवान कस्बा गोकशी का केंद्र बना हुआ है। गोवंशीय पशुओं की खाल से भरा ट्रक सहसवान से ही आ रहा था। इससे पहले भी दो बार गोवंशीय पशुओं की खाल से भरे ट्रक जरीफनगर पुलिस पकड़ चुकी है। यह ट्रक भी सहसवान से लोड हुए थे। साफ हो गया है कि सहसवान में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं का वध करके मांस सप्लाई करने का धंधा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सड़क किनारे गोवंशीय पशु काटा, बेच रहे थे मांस
सहसवान। गोकशी के लिए बदनाम सहसवान में मांस तस्करों ने सड़क किनारे ही गोवंशीय पशु का वध कर दिया। खुलेआम इसकी बिक्री कर रहे थे। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मांस तस्कर भाग गए। मौके से गोवंशीय पशु की खाल, दो क्विंतल मांस, पशु काटने के औजार और तराजू आदि बरामद हुआ है। मामले में चार मांस तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गुरुवार को सहसवान कोतवाली के उप निरीक्षक अजयपाल सिंह को सूचना मिली कि गांव भीकमपुर टप्पा जामनी के पश्चिमी चक मार्ग के किनारे तस्करों ने गोवंशीय पशु का वध किया है। तस्कर मांस बेच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। मौके से दो क्विंतल मांस, गोवंशीय पशु की खाल, कुल्हाड़ी, छुरा और तराजू आदि बरामद हुए। मामले में वसी अहमद, आले हसन, जिलानी और बॉबी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed