फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विधायक के भाई समेत सफाई कर्मचारी पर मारपीट का आरोप

विधायक के भाई समेत सफाई कर्मचारी पर मारपीट का आरोप

Sat, 30 Mar 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
विधायक के भाई समेत सफाई कर्मचारी पर मारपीट का आरोप
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय काशीराम आवास कॉलोनी निवासी एक महिला ने शेखूपुर विधायक के भाई समेत एक सफाई कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस विधायक के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

काशीराम आवास निवासी नीता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने पहले पति की मौत के बाद कछला निवासी कुलदीप के साथ शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद कुलदीप ने दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। उझानी कोतवाली में फैसला होने के बाद कुलदीप उसे अपने घर ले गया। कुछ दिन बाद उसने जहर देकर उसे मारने की कोशिश की। इस पर उसने अपने बेटे द्वारा पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि कुलदीप शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य की गाड़ी चलाता है। 14 मार्च को वह कचहरी तिराहे से लालपुल की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में गनर के साथ मिले शेखूपुर विधायक के भाई और कुलदीप ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी, उल्टे उसके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


यह मामला मेरे पास भी आया था। दरअसल महिला की शादी ततारपुर गांव में हुई थी। उसके पति की हत्या हो गई थी। ससुर ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया था। कुलदीप नगर पालिका कछला में सफाई कर्मचारी है। उससे महिला के शादी के कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी महिला उसे जबरदस्ती पति बता रही है। इस वजह से वह आत्महत्या करने तक पर आमादा है। सच तो यह है कि महिला ने कई लोगों को बुलाकर कुलदीप की पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र शाक्य, शेखूपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed