{"_id":"5c869cb6bdec22146e0f934e","slug":"191552325814-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत दरोगा के घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत दरोगा के घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर में सेवानिवृत्त दरोगा के घर से चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। जाग होने पर चोर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
रविवार की रात चोरों ने गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा वीरेंद्र सिंह के घर के मेन गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी 40 हजार की नकदी चुरा ली। इसी बीच कुछ आहट होने पर परिजन जाग गए, लेकिन चोर वहां से किसी तरह भाग जाने में सफल रहे। चोरी की खबर से गांव के अन्य लोग भी आ गए। यूपी 100 और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से बात कर पूरी जानकारी ली। एसओ सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाने को मुखबिर भी सक्रिय कर दिए गए हैं। ब्यूरो